News

रा स्व संघ शहर सहसंघचालक प्रदीपराव केतकर का निधन

नाशिक, दि. २ मार्च : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जलगाव जिल्हा पूर्व संघचालक तथा वर्तमान नाशिक महानगर मा. सह संघचालक प्रदीपराव केतकर का आज सुबह 9 बजे दुःखद निधन हुआ.  वह ७३ साल के थे.  वे गत कुछ समय से कर्करोग से मुक्त होने उपचार ले रहे थे.  कल सुबह उनके पार्थिव पर नासिक में अंत्यसंस्कार किये जायेंगे. उनके पश्चात उनकी पत्नी, पूत्र, स्नूषा, कन्या ऐसा परिवार है .         

प्रदीपराव केतकर आयकर विभाग से अधिकारीपद से निवृत्त हुए थे.  सातत्य से कार्यरत, सभी को प्रेरक सहवास देनेवाले प्रदीपजी ने कुछ वर्ष संस्कार भारती में अपने पश्चिम क्षेत्र का दायित्व संभाला था. उनके पुत्र प्रफुल्ल केतकर दिल्ली से प्रकाशित होनेवाली अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका ऑर्गनायझर के संपादक के रूप में सर्वदूर परिचित हैं.                                                                                               

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button